Tuesday 20 March 2018

Sunday 18 March 2018

नया निज़ाम, नई बंदिशें, ऐलान नया , हम फक़त लश्कर ए शाही के ही माफ़िक़ सोचें , साहिब ए वक़्त ने ये हुक्म किया है जारी , अपने नस्लों से कहो मेरे मुताबिक़ सोचें..!

नया निज़ाम, नई बंदिशें, ऐलान नया ,
हम फक़त लश्कर ए शाही के ही माफ़िक़ सोचें ,
साहिब ए वक़्त ने ये हुक्म किया है जारी ,
अपने नस्लों से कहो मेरे मुताबिक़ सोचें..!

Saturday 10 March 2018

छाप तिलक सब छीनी (अंग्रेजी: Chhap Tilak Sab Chheeni ) / (Urdu: چھاپ تلک سب چھینی

छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलाइके
प्रेम भटी का मदवा पिलाइके
मतवारी कर लीन्ही रे मोसे नैना मिलाइके
गोरी गोरी बईयाँ, हरी हरी चूड़ियाँ
बईयाँ पकड़ धर लीन्ही रे मोसे नैना मिलाइके
बल बल जाऊं मैं तोरे रंग रजवा
अपनी सी रंग दीन्ही रे मोसे नैना मिलाइके
खुसरो निजाम के बल बल जाए
मोहे सुहागन कीन्ही रे मोसे नैना मिलाइके
छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलाइके
शब्द उर्दू में
چھاپ تلک سب چھینی رے موسے نیناں ملائیکے ایس
بات اگم کہہ دینا رے موسے نیناں ملائیکے ایس
پریم بھٹی کا مدھوا پلائیکے ایس
متوارے کر لينهي رے موسے نیناں ملائیکے ایس
گوری گوری بييا ، ہری ہری چوڑیاں
بييا پکڑ ہر لينهي رے موسے نیناں ملائیکے ایس
بل بل جاؤں میں تورے رنگ رجوا
آپ کی سی رنگ دينهي رے موسے نیناں ملائیکے ایس
خسرونظام بل بل جائے
موهے سهاگن کہ ينهي رے موسے نیناں ملائیکے ایس
چھاپ تلک سب چھینی رے موسے نیناں ملائیکے ایس
بات عجب کہہ دینا رے موسے نیناں ملائیکے ایس
शब्द अंग्रेजी में
Chaāp tilak sab chhīnī re mose nainā milāike
Bāt agam keh dīnī re mose nainā milāike
Prem bhaṭī kā madhvā pilāike
Matvālī kar līnhī re mose nainā milāike
Gorī gorī baīyān, harī harī chuṛiyān
baīyān pakaṛ har līnhī re mose nainā milāike
Bal bal jāūn main tore rang rajvā
Apnī sī rang dinhī re mose nainā milāike
Khusro nijaam ke bal bal jaiye
Mohe suhāgan kīnhī re mose nainā milāike
Bāt ajab keh dīnī re mose nainā milāike

Sunday 4 March 2018

राज्य सूचना आयोग को अवमानना नोटिस

राज्य सूचना आयोग को अवमानना नोटिस


हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति वंदना कासरेकर की एकलपीठ ने पूर्व आदेश की नाफरमानी के रवैये को आड़े हाथों लिया। इसी के साथ राज्य सूचना आयोग को अवमानना नोटिस जारी कर जवाब-तलब कर लिया गया। अवमानना याचिकाकर्ता जबलपुर निवासी श्याम मोहन वर्मा की ओर से अधिवक्ता विजय राघव सिंह ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि बिजली विभाग के अधिकारी मृदुल खरे ने दुर्भावनावश मनमाने तरीके से निलंबित कर दिया था। इस सिलसिले में नोटशीट की प्रति चाही गई। इसके लिए विधिवत आरटीआई के तहत आवेदन किया गया। इसके बावजूद जानकारी प्रदान करने में आनाकानी जारी रही। राज्य सूचना आयोग में मामला पहुंचने के बाद आवेदक की गैरहाजिरी में एकपक्षीय आदेश इस झूठ के आधार पर जारी कर दिया गया कि अवमानना याचिकाकर्ता के खिलाफ कोई आपराधिक प्रकरण लंबित होने के कारण निलंबित किया गया था।

Friday 2 March 2018

ईमान को ईमान से मिलाओ इरफ़ान को इरफ़ान से मिलाओ इंसान को इंसान से मिलाओ गीता को क़ुरान से मिलाओ दैर-ओ-हरम में हो ना जंग होली खेलो हमारे संग - नज़ीर ख़य्यामी

ईमान को ईमान से मिलाओ
इरफ़ान को इरफ़ान से मिलाओ
इंसान को इंसान से मिलाओ
गीता को क़ुरान से मिलाओ
दैर-ओ-हरम में हो ना जंग
होली खेलो हमारे संग
नज़ीर ख़य्यामी


आज रंग है, हे मां रंग है री
मोरे महबूब के घर रंग है री
हज़रत अमीर ख़ुसरो

बाबा बुल्लेशाह ने लिखा है-
होरी खेलूंगी, कह बिसमिल्लाह,
नाम नबी की रत चढ़ी, बूंद पड़ी अल्लाह अल्लाह.

आज होरी रे मोहन होरी,
काल हमारे आंगन गारी दई आयो, सो कोरी,
अब के दूर बैठे मैया धिंग, निकासो कुंज बिहारी
इब्राहिम रसख़ान (1548-1603)

मुहैया सब है अब असबाब ए होली
उठो यारों भरो रंगों से जाली
शेख़ ज़हूरुद्दीन हातिम

क्यों मोपे मारी रंग की पिचकारी
देख कुंवरजी दूंगी गारी (गाली)
बहादुर शाह ज़फ़र

होली खेला सिफ़-उद-दौला वज़ीर,
रंग सोहबत से अजब हैं ख़ुर्द-ओ-पीर

मीर तक़ी मीर (1723-1810)


मोरे कान्हा जो आए पलट के
अबके होली मैं खेलूंगी डट के
वाजिद अली शाह

जब फागुन रंग झमकते हों तब देख बहारें होली की,
और दफ़ के शोर खड़कते हों तब देख बहारें होली की
नज़ीर अकबराबादी


''कौन कहता है कि होली हिंदुओं का त्योहार है?''
मुंशी ज़काउल्लाह

कहीं पड़े ना मोहब्बत की मार होली में
अदा से प्रेम करो दिल से प्यार होली में
गले में डाल दो बाहों का हार होली में
उतारो एक बरस का ख़ुमार होली में
-नज़ीर बनारसी